Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Mar, 2026 04:06 PM

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर (सुग्गर) निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल ठाकुर को शनिवार को भारतीय सेना के प्रतिष्ठित 'सेना मेडल' (Sena Medal) से नवाजा गया। उधमपुर स्थित नॉर्दर्न कमांड मुख्यालय में आयोजित एक विशेष अलंकरण समारोह...
Kangra News : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर (सुग्गर) निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल ठाकुर को शनिवार को भारतीय सेना के प्रतिष्ठित 'सेना मेडल' (Sena Medal) से नवाजा गया। उधमपुर स्थित नॉर्दर्न कमांड मुख्यालय में आयोजित एक विशेष अलंकरण समारोह के दौरान जीओसी (GOC) लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक कुमार ने उन्हें यह पदक प्रदान किया।
घने जंगलों में खूंखार आतंकियों का किया खात्मा
लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल को यह सम्मान 15 जुलाई 2024 को जम्मू-कश्मीर के दुर्गम और घने जंगलों में चलाए गए एक सफल सैन्य अभियान के लिए दिया गया है। इन्फैंट्री यूनिट में तैनात निखिल ठाकुर ने इस बेहद खतरनाक ऑपरेशन की कमान संभाली थी। इस मुठभेड़ के दौरान भारतीय जांबाजों ने तीन खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया था। निखिल ठाकुर ने स्वयं अग्रिम मोर्चे पर रहकर एक खूंखार आतंकी को ढेर किया और अपने साथियों को सुरक्षित रखते हुए मिशन को अंजाम दिया।
सैन्य पृष्ठभूमि और परिवार में खुशी
डॉ. तरसेम ठाकुर के पुत्र लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके इस सम्मान की सूचना मिलते ही पालमपुर के सुग्गर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासियों और परिजनों ने इसे न केवल परिवार बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें