Chaitra Navratri : हिमाचल में चैत्र नवरात्रि की धूम, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Mar, 2026 06:36 PM

chaitra navratri celebrations in full swing in himachal

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। वहीं नवरात्र के पहले दिन गुरूवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठों और अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन किए। बर्फबारी के शौकीन मनाली और अटल सुरंग की ओर रवाना हुए,...

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। वहीं नवरात्र के पहले दिन गुरूवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठों और अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन किए। बर्फबारी के शौकीन मनाली और अटल सुरंग की ओर रवाना हुए, वहीं श्रद्धालु समृद्ध वर्ष की कामना करते हुए देवी मंदिरों में पहुंचे।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

कांगड़ा जिले में ब्रजेश्वरी देवी और चामुंडा माता, ऊना जिले में चिंतपूर्णी, बिलासपुर में श्री नैना देवी, हमीरपुर में बाबा बालकनाथ मंदिर, सिरमौर जिले में मां बाला सुंदरी जैसे प्रसिद्ध मंदिरों को तड़के ही खोल दिया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिमला में संकट मोचन, काली बारी, तारा देवी, भीमाकाली और हटकोटी के दर्शन किए। ब्रजेश्वरी मंदिर के पुजारी सदन शर्मा ने कहा कि नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों से तीर्थयात्री मंदिर में आते हैं। उत्तर प्रदेश के एक भक्त राघवेंद्र यादव ने कहा कि ब्रजेश्वरी उनकी कुलदेवी हैं और नवरात्र के पहले दिन उनका आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

'मार्च में होने वाली बर्फबारी पर्यटन उद्योग के लिए वरदान'

इधर, मनाली के पर्यटन और संबंधित उद्योगों से जुड़े लोगों ने होटल बुकिंग में अचानक वृद्धि का स्वागत किया। मनाली घाटी और लाहौल तथा स्पीति के कुछ हिस्सों में पिछले तीन दिन से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। लाहौल और स्पीति जिले के गोंडला में बुधवार शाम से 13 सेंटीमीटर (सेमी) बर्फबारी हुई है, इसके बाद किन्नौर के केलांग, कुकुमसेरी, हंसा और कल्पा में क्रमशः 12 मिमी, 11.4 सेमी, 10 सेमी और 0.4 सेमी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण वाहनों को सोलांग घाटी से आगे जाने की अनुमति नहीं थी। 'मनाली होटलियर्स एसोसिएशन' के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा, "मध्य मार्च में होने वाली बर्फबारी पर्यटन उद्योग के लिए वरदान है क्योंकि यह अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्मियों तक बनी रहेगी, जो पर्यटकों को आकर्षित करेगी।"

'बारिश से फसलों को होगा फायदा'

हिमाचल होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सप्ताहांत में होटलों की बुकिंग बढ़कर 70 प्रतिशत हो जाएगी। पर्यटन उद्योग से जुड़े चमन कपूर ने कहा, "बर्फबारी और तापमान में गिरावट पर्यटन के लिए वरदान साबित हुई है। बर्फबारी से बागवानों को भी राहत मिली है, जो सर्दियों में अपर्याप्त नमी के कारण चिंतित थे।" मनाली निवासी फतेह चंद ने कहा कि बारिश से फसलों को फायदा होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!