PMGSY-4 के तहत हिमाचल को मिलीं 294 नई सड़कें, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹2247 करोड़

Edited By Vijay, Updated: 27 Mar, 2026 07:36 PM

himachal gets 294 new roads under pmgsy 4

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पक्की सड़कों का जाल बिछाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना  के चौथे चरण के तहत राज्य में 1,538 किलोमीटर लंबी 294 नई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी गई है।

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पक्की सड़कों का जाल बिछाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना  के चौथे चरण के तहत राज्य में 1,538 किलोमीटर लंबी 294 नई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी गई है। इन परियोजनाओं के निर्माण के लिए केंद्र द्वारा लगभग 2,247.24 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है। यह अहम जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने संसद में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी।

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत मैदानी क्षेत्रों में 500 से कम जनसंख्या और पहाड़ी क्षेत्रों में 250 से कम जनसंख्या और नक्सल हिंसा से प्रभावित 100 से कम जनसंख्या वाले 9 विशेष श्रेणी के राज्यों/केन्द्र शासित राज्यों के उन 25000 गांवों को मार्च 2029 तक सालभर सड़क मार्ग से जोड़ने की योजना है जो अभी तक सड़क सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मार्कीट, स्वास्थ्य केंद्रों, शिक्षा संस्थानों और विकास केन्द्रों में आसान आवाजाही प्रदान करना है ताकि लोग राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ सकें और आधुनिक सुविधाओं का उपयोग कर सकें।

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि योजना के अन्तर्गत सड़कों के अपग्रडेशन का प्रावधान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2000 में शुरू की गई इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों को वर्षभर सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए एकमुश्त केन्द्रीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!