सावधान हिमाचल! शराब पीकर गाड़ी दौड़ाई तो कटेगा चालान, चालकों के काटे चालान

Edited By Jyoti M, Updated: 24 Dec, 2025 10:30 AM

himachal if you drive under the influence of alcohol you will be fined

शराब पीकर गाड़ी दौड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती कर रही है। नाकाबंदी करके शराब पीकर गाड़ी दौड़ाने वालों के चालान किए जा रहे हैं। भुंतर में यातायात पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों को रोका। इस दौरान दो लोग शराब पीकर गाड़ी दौड़ते हुए पाए गए जिनके चालान...

बजौरा, (कृष्ण): शराब पीकर गाड़ी दौड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती कर रही है। नाकाबंदी करके शराब पीकर गाड़ी दौड़ाने वालों के चालान किए जा रहे हैं। भुंतर में यातायात पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों को रोका। इस दौरान दो लोग शराब पीकर गाड़ी दौड़ते हुए पाए गए जिनके चालान किए गए।

एस.पी. मदन लाल ने कहा कि यातायात प्रभारी सुरेश कुमार शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने भुंतर में बस अड्डे के पास मेन रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान गाड़ियों को रोककर चालकों को अल्कोसैंसर में फूंक मारने के लिए कहा गया। इस दौरान एक चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया गया जिसका चालान किया गया।

इस दौरान ओवरटेक करते हुए एक चालक ने अन्य वाहन को टक्कर मार दी। जब ओवरटेक करने वाले चालक को अल्कोसैंसर में फूंक मारने के लिए कहा गया तो उसके शरीर में अल्कोहल की मात्रा अधिक पाई गई जिसका भी चालान किया गया। उन्होंने कहा कि शराब पीकर गाड़ियां दौड़ाने से सड़क हादसे होने का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों को तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!