हिमाचल के इस जिले में नौकरी की बहार: 20 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला

Edited By Jyoti M, Updated: 17 Nov, 2025 01:23 PM

himachal employment fair will be held on 20th november

जिला बिलासपुर के घुमारवीं में मिशन रोजगार के अंतर्गत 20वां रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 20 नवम्बर को मिलन पैलेस घुमारवीं में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। मेले का उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को रोजगार और...

घुमारवीं, (जम्वाल): जिला बिलासपुर के घुमारवीं में मिशन रोजगार के अंतर्गत 20वां रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 20 नवम्बर को मिलन पैलेस घुमारवीं में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। मेले का उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि मेले में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों और निजी कंपनियों द्वारा भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।

बेरोजगार अभ्यर्थियों का पंजीकरण निःशुल्क होगा। इस मेले में बी.टैक., आई. टी. आई., एम.बी.ए., 12वीं पास सहित 18 से 40 वर्ष आयु के सभी पुरुष व महिलाएं, जिनके पास कोई भी डिग्री या डिप्लोमा हो, भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने सभी दस्तावेज, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!