बद्दी पुलिस का एक्शन: सुरक्षा मानकों की उल्लंघना पर 8 स्कूल बसों के काटे चालान

Edited By Jyoti M, Updated: 08 Feb, 2026 05:40 PM

himachal eight school buses were fined for violating safety standards

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बद्दी पुलिस का जांच अभियान शनिवार को भी जारी रहा। ट्रैफिक पुलिस बद्दी, नालागढ़ एवं बरोटीवाला द्वारा विभिन्न स्थानों पर 71 स्कूल बसों की जांच की गई। इस दौरान सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का...

बी.बी.एन., (ठाकुर): स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बद्दी पुलिस का जांच अभियान जारी रहा। ट्रैफिक पुलिस बद्दी, नालागढ़ एवं बरोटीवाला द्वारा विभिन्न स्थानों पर 71 स्कूल बसों की जांच की गई। इस दौरान सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 8 स्कूल बसों के चालान किए गए।

इनमें सीट बैल्ट न होने पर 2, निर्धारित वर्दी के बिना वाहन संचालन पर 3 तथा फर्स्ट एड बॉक्स न होने पर 3 चालान किए। इस दौरान बस चालकों व स्कूल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए गए। एस.पी. बद्दी - विनोद कुमार धीमान ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

काली फिल्म लगाने पर कार्रवाई

उधर, बद्दी पुलिस द्वारा वाहनों के शीशों पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म का प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान एस.पी. विनोद धीमान के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। एक सप्ताह के दौरान काली फिल्म लगे कुल 20 वाहनों के चालान किए गए हैं।

काली फिल्म का प्रयोग न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे आपराधिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती है। एस.पी. बद्दी ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत काली फिल्म का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!