जरूरी सूचना! 8 फरवरी को सोलन के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली, देखें लिस्ट

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Feb, 2026 10:48 AM

electricity will be suspended in these areas of solan on february 8th

Solan News: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 08 फरवरी, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 08 फरवरी, 2026...

Solan News: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 08 फरवरी, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।

राहुल वर्मा ने कहा कि 08 फरवरी, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक ओच्छघाट, नंदल, गवाहीली, दोलांजी, कालाघाट, टटूल, शूलिनी विश्वविद्यालय, मझोली, शमरोड़, धारों की धार, कोईघाट, बदलेच, जटोली, कोठों, मझगांव, पंडाह, नौणी विश्वविद्यालय और आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

राहुल वर्मा ने कहा कि खराब मौसम व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!