हिमाचल में सरेआम फायरिंग: उधार के पैसों को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा, जानें क्या है पूरा मामला?

Edited By Jyoti M, Updated: 23 Feb, 2026 03:48 PM

himachal dispute between two parties over borrowed money

रामपुर के डोबी में महज कुछ रुपयों की उधारी को लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर गरमाया कि बात सीधे गोलीबारी तक जा पहुंची। गनीमत यह रही कि मौत छूकर निकल गई, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

हिमाचल डेस्क। रामपुर के डोबी में महज कुछ रुपयों की उधारी को लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर गरमाया कि बात सीधे गोलीबारी तक जा पहुंची। गनीमत यह रही कि मौत छूकर निकल गई, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता राजेश डोगरा (निवासी कोटी) जब शनेरी से अपने घर लौट रहे थे, तो उन्होंने अपने पुराने उधार दिए पैसे वापस लेने का मन बनाया। इसी सिलसिले में वे सुरेश शर्मा (निवासी फुंजा) से मिलने डोबी पहुंचे। राजेश के साथ उनके कुछ साथी भी ऑल्टो कार में सवार थे।

जैसे ही दोनों का आमना-सामना हुआ, शांतिपूर्ण बातचीत ने अचानक उग्र रूप ले लिया। पैसों के लेनदेन को लेकर बहस बढ़ती गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

कार के अंदर चली गोली, बाल-बाल बची जान

विवाद के दौरान आरोपी सुरेश शर्मा ने अपना आपा खो दिया। उसने अपनी गाड़ी से हथियार निकाला और राजेश पर निशाना साधते हुए फायर कर दिया। उस समय राजेश अपनी कार के भीतर ही बैठे थे।

हमलावर का निशाना चूक गया, लेकिन गोली राजेश के सिर को मामूली रूप से छूती हुई निकल गई। गोली की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह कार की पिछली खिड़की के शीशे को चकनाचूर करते हुए बाहर निकल गई।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

वारदात की सूचना मिलते ही झाकड़ी थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी सुरेश शर्मा को दबोच लिया। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आरोपी के पास यह हथियार कहाँ से आया और क्या इसके पास इसका वैध लाइसेंस था या नहीं।

आरोपी फिलहाल हिरासत में है और उससे हथियार के स्त्रोत के बारे में कड़ी पूछताछ की जा रही है। राजेश डोगरा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!