Edited By Vijay, Updated: 28 Sep, 2023 11:22 PM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 3 अक्तूबर को मंत्रिमंडल बैठक हो सकती है। हालांकि अब तक सरकारी स्तर पर इसको लेकर सर्कुलर जारी नहीं हुआ है।
शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 3 अक्तूबर को मंत्रिमंडल बैठक हो सकती है। हालांकि अब तक सरकारी स्तर पर इसको लेकर सर्कुलर जारी नहीं हुआ है। इससे पहले मंत्रिमंडल बैठक का आयोजन विधानसभा के मानसून सत्र से पहले गत 14 सितम्बर को हुआ था। अब आगामी बैठक में मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं और विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने पर मुहर लग सकती है। इसके तहत शिक्षा विभाग में पीजीटी के पदों को भरने का निर्णय लिया जा सकता है।
उद्योग जगत को रियायत दे सकती है सरकार
विधानसभा में दिए गए आश्वासन के अनुसार सरकार उद्योग जगत को रियायत दे सकती है। इसके तहत उद्योगों पर लगने वाली इलैक्ट्रीसिटी ड्यूटी को कम किया जा सकता है तथा बाॅर्डर एरिया में उद्योगों के लिए आने वाली बसों पर टैक्स में रियायत दी जा सकती है। इन बसों में पड़ोसी राज्यों से उद्योगों में कर्मचारी एवं कामगार आते हैं। इसी तरह विभिन्न विभागों की तरफ से आने वाले प्रस्तावों के आधार पर निर्णय लिया जा सकता है।
एसडीओ की पदोन्नति का रास्ता साफ
लोक निर्माण विभाग में 77 एसडीओ की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। इनमें से 52 एसडीओ पहले ही उन पदों पर सेवाएं दे रहे हैं, जिस पद पर उनको पदोन्नति मिलनी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here