हिमाचल BJP की कमान फिर राजीव बिंदल के हाथ, तीसरी बार बने प्रदेश अध्यक्ष

Edited By Vijay, Updated: 01 Jul, 2025 01:17 PM

himachal bjp s command again in hands of rajeev bindal

हिमाचल प्रदेश भाजपा में लम्बे समय से चल रहा नेतृत्व को लेकर संशय आज समाप्त हो गया। डॉ. राजीव बिंदल ने तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालकर एक नया इतिहास रच दिया है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश भाजपा में लम्बे समय से चल रहा नेतृत्व को लेकर संशय आज समाप्त हो गया। डॉ. राजीव बिंदल ने तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। वे हिमाचल भाजपा के पहले ऐसे नेता बन गए हैं, जिन्हें तीन बार इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करने का अवसर मिला है। उनकी यह ताजपोशी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी के विश्वास और निरंतरता बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने की औपचारिक घोषणा
सोमवार को नामांकन प्रक्रिया में डॉ. राजीव बिंदल ने अकेले ही नामांकन पत्र दाखिल किया, जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। आज मंगलवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शिमला के पीटरहॉफ में औपचारिक रूप से उनके नाम की घोषणा की। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बिंदल के निर्विरोध चुने जाने से यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी आलाकमान और प्रदेश नेतृत्व दोनों का उन पर पूरा भरोसा है।

डॉ. राजीव बिंदल का राजनीतिक सफर
डॉ. राजीव बिंदल का राजनीतिक सफर लंबा और प्रभावशाली रहा है। जनवरी 1955 में जन्मे बिंदल 5 बार विधानसभा सदस्य रह चुके हैं। धूमल सरकार में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाला था, वहीं 2017 में भाजपा सरकार बनने पर उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यकुशलता किसी से छिपी नहीं है। 18 जनवरी, 2020 में उन्होंने पहली बार प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला था, हालांकि उस समय उन्हें चार महीने बाद ही पद छोड़ना पड़ा, लेकिन अप्रैल 2023 में पार्टी ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया और उन्हें दोबारा कमान सौंपी। अब यह तीसरी बार है जब उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।

2027 की चुनौती और बिंदल की रणनीति
हिमाचल प्रदेश में हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद से पार्टी संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं। डॉ. बिंदल की तीसरी बार ताजपोशी यह दर्शाती है कि पार्टी उन्हें 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा मानती है। उनके नेतृत्व में पार्टी को संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने और जनता का विश्वास पुनः जीतने की बड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

8 नेता राष्ट्रीय परिषद में सदस्य निर्वाचित
भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय परिषद में हिमाचल प्रदेश के 8 नेताओं को सदस्य के रूप में निर्वाचित किया है। जिन नेताओं को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य निर्वाचित किया गया है, उनमें गाेविंद ठाकुर, पवन कजल, राजीव सहजल, त्रिलाेक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, डाॅ. संजीव कटवाल, रश्मिधर सूद और पायल वैद्य शामिल हैं।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!