Himachal: औट-लुहरी नैशनल हाईवे-305 बना दलदल, वाहन चलाना व पैदल चलना हुआ मुश्किल

Edited By Jyoti M, Updated: 13 Oct, 2025 01:34 PM

himachal aut luhri national highway 305 turns into a swamp

पिछले दिनों बरसात में भूस्खलन के कारण औट-लुहरी नैशनल हाईवे-305 की हालत दयनीय है। इसी दौरान से सिधवा जीरो प्वाइंट के पास कुछ वाहनों को जे.सी.बी. से खींचकर निकालना पड़ रहा है, जिससे छोटे वाहनों के चैंबर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

बंजार, (लक्ष्मण): पिछले दिनों बरसात में भूस्खलन के कारण औट-लुहरी नैशनल हाईवे-305 की हालत दयनीय है। इसी दौरान से सिधवा जीरो प्वाइंट के पास कुछ वाहनों को जे.सी.बी. से खींचकर निकालना पड़ रहा है, जिससे छोटे वाहनों के चैंबर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

लोगों ने विभाग से आग्रह किया है कि यहां पर गटका बिछाया जाए तथा एन.एच. में जगह-जगह लगे मिट्टी के ढेरों के कारण सड़क दलदल बन गई है। इसके अलावा सड़क में पड़े हुए पत्थरों को भी हटाया जाए, ताकि वाहन आसानी से निकल सकें और सड़क पर बह रहे पानी को भी नालियों के माध्यम से आगे निकाला जाए।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!