Solan: हैरोइन तस्करी का आरोपी अदालत से फरार, पुलिस ने चलाया सर्च ऑप्रेशन

Edited By Vijay, Updated: 14 Aug, 2025 10:49 PM

heroin smuggling accused absconded from court police started searching

सोलन में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पुलिस प्रशासन से लेकर आम लोगों तक को सकते में डाल दिया। जिला अदालत परिसर से एक ऐसा आरोपी फरार हो गया, जिसे कुछ ही मिनट पहले न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए थे।

सोलन (अमित): सोलन में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पुलिस प्रशासन से लेकर आम लोगों तक को सकते में डाल दिया। जिला अदालत परिसर से एक ऐसा आरोपी फरार हो गया, जिसे कुछ ही मिनट पहले न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए थे। इस घटना के बाद जिले में पुलिस ने चारों ओर नाकाबंदी कर दी और फरार आरोपी की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑप्रेशन शुरू कर दिया है।

एसपी गौरव सिंह ने जानकारी दी कि धर्मपुर पुलिस द्वारा 23 मई, 2020 को 22.48 ग्राम हैरोइन के साथ आरोपी रेश्म सिंह निवासी शिमला को गिरफ्तार किया गया था। आराेपी पहले हाईकोर्ट से जमानत पर था, लेकिन सोलन अदालत में ट्रायल कोर्ट की तारीखों में पेश नहीं हो रहा था। इसके बाद काेर्ट ने सख्त रुख अपनाया।

इसके बाद वीरवार को आराेपी सोलन अदालत में आत्मसमर्पण के लिए आया था। अदालत ने सुनवाई के बाद तुरंत उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। मगर, जैसे ही अदालत की कार्यवाही खत्म हुई और आरोपी को हिरासत में लेने की प्रक्रिया शुरू हुई, वह मौके का फायदा उठाकर अदालत परिसर से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए सर्च ऑप्रेशन शुरू कर दिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!