Solan: 2476 भवन मालिकों को नोटिस, टैक्स नहीं दिया ताे पानी-बिजली के कनैक्शन हाेंगे कट!

Edited By Vijay, Updated: 06 Aug, 2025 11:53 AM

2476 building owners issued notice for not paying tax

नगर निगम सोलन की वर्ष 2023-24 के संपत्ति कर की डिफाल्टर सूची में 2476 भवन मालिक हैं। निगम ने इन सभी को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है।

सोलन (नरेश पाल): नगर निगम सोलन की वर्ष 2023-24 के संपत्ति कर की डिफाल्टर सूची में 2476 भवन मालिक हैं। निगम ने इन सभी को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है। यदि समय रहते कर जमा नहीं किया तो इन भवनों के पानी व बिजली के कनैक्शन काटे जाएंगे। निगम ने वर्ष 2024-25 के संपत्ति कर के बिल भी जारी किए हैं। निगम ने करीब 6.50 करोड़ रुपए के बिल जारी किए थे, जिसमें से 3.23 करोड़ रुपए जमा हो गए हैं, जबकि 3.26 करोड़ रुपए अभी पैंडिंग है। बिल जारी होने के 15 दिन के अंदर बिल जमा करने पर 10 फीसदी डिस्काऊंट का ऑफर भी दिया था। नगर निगम ने वार्ड नम्बर एक से वार्ड नम्बर 14 तक की डिफाल्टर लिस्ट तैयार की है। वर्तमान में वार्डों की संख्या 17 है, लेकिन वार्ड नम्बर 15,  16 व 17 में अधिकांश क्षेत्र मर्ज एरिया हैं। मर्ज एरिया को 3 वर्ष तक संपत्ति कर से छूट थी, लेकिन वर्ष 2024-25 से इन सभी वार्डों में संपत्ति कर लागू हो गया है। नगर निगम की आयुक्त एकता काप्टा ने बताया कि यदि कर का भुगतान नहीं किया तो अब कार्रवाई होगी।  

वार्ड वाइज डिफाल्टर लिस्ट
नगर निगम की डिफाल्टर लिस्ट में 2476 भवन मालिक हैं। इसमें वार्ड नम्बर-1 में 234, वार्ड-1 (ए) में 107, वार्ड नम्बर-2 में 91, वार्ड नम्बर-3 में 159, वार्ड-3 (ए ) में 54, वार्ड नम्बर-4 में 100, वार्ड नम्बर-5 में 144, वार्ड नम्बर-6 में 217, वार्ड नम्बर-7 में 181, वार्ड नम्बर-8 में 136, वार्ड नम्बर-9 में 169, वार्ड नम्बर-10 में 126, वार्ड नम्बर-11 में 245, वार्ड नम्बर-12 में 269, वार्ड नम्बर-13 फेज वन में 171, वार्ड-13 फेज दो में 55 व वार्ड नम्बर-14 में 18 भवन मालिक शमिल हैं।

पैंडिंग कर, वार्ड नम्बर-17 में सबसे ज्यादा
वार्ड नम्बर-1 में 23.40 लाख, वार्ड नम्बर-2 में 40.26 लाख, वार्ड नम्बर-3 में 24.38 लाख, वार्ड नम्बर-4 में 11.54 लाख, वार्ड नम्बर-5 में 14.85 लाख, वार्ड नम्बर-6 में 17.13 लाख, वार्ड नम्बर-7 में 15.92 लाख,  वार्ड नम्बर-8 में 11.33 लाख, वार्ड नम्बर-9 में 17.83 लाख, वार्ड नम्बर-10 में 15.99 लाख, वार्ड नम्बर-11 में 13.97 लाख, वार्ड नम्बर-12 में 21.58, वार्ड नम्बर-13 में 8.25 लाख, वार्ड नम्बर-14 में 13.14 लाख, वार्ड नम्बर-15 में 16.61 लाख, वार्ड नम्बर-16 में 22.95 लाख व वार्ड नम्बर-17 में 37.74 लाख रुपए का कर पैंडिंग है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!