पिछले 24 घंटों में पांवटा साहिब में हुई 202 MM भारी बारिश, इस दिन तक जारी चेतावनी

Edited By kirti, Updated: 11 Jul, 2018 01:02 PM

heavy rain in 202 mm in paonta sahib during last 24 hours

प्रदेश में मानसून जमकर बरसने लगा है मौसम विभाग ने 11 जुलाई से राज्य के अनेक जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटों में पांवटा साहिब में 202 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।  इतना ही नहीं नाहन में 109.4, पालमपुर...

पालमपुर(भृगु): प्रदेश में मानसून जमकर बरसने लगा है मौसम विभाग ने 11 जुलाई से राज्य के अनेक जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटों में पांवटा साहिब में 202 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इतना ही नहीं नाहन में 109.4, पालमपुर में 89 मिलीमीटर वर्षा 24 घंटों में दर्ज की गई। जबकि गुना में 87.4 मिलीमीटर मेघा बरसे। वहीं मंडी में 16.2 तथा बिलासपुर में 14 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में 11 से 13 जुलाई तक अन्य जनपदों में भारी बारिश हो सकती है पिछले कुछ दिनों से मानसून प्रदेश में मंद पड़ हुआ था। जिस कारण अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई थी।  उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!