हिमाचल में गर्मी का सितम जारी, जानिए कब मिलेगी राहत?

Edited By Jyoti M, Updated: 13 Jun, 2025 01:07 PM

heat wave continues in himachal know when will we get relief

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपने पूरे शबाब पर है। गुरुवार को प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई इलाकों में दिनभर लू चली, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपने पूरे शबाब पर है। गुरुवार को प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई इलाकों में दिनभर लू चली, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया।

वहीं, प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में शाम होते-होते मौसम ने करवट ली। शिमला जिले के रोहड़ू, जुब्बल, चिड़गांव के साथ-साथ सिरमौर, कुल्लू, मंडी और चंबा जिले के कुछ हिस्सों में शाम को हल्की बारिश हुई। इस बारिश से भले ही तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई और चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन नमी बढ़ने से उमस में भी इजाफा हो गया, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।

राजधानी शिमला में गुरुवार को हल्के बादल छाए रहे और धूप भी खिली रही। सोलन जिले में बढ़ते पारे को देखते हुए स्कूलों में विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रार्थना सभाओं को छोटा करने और सभी बच्चों को अपने साथ पानी की बोतलें रखने को कहा गया है, ताकि वे निर्जलीकरण से बच सकें।

गुरुवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा जैसे कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान ऊना में 43 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हमीरपुर के नेरी में भी पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से काफी अधिक है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आने वाले दिनों के लिए राहत भरी खबर दी है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से 15 और 16 जून को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, शुक्रवार और शनिवार को भी कई मैदानी इलाकों में लू चलने का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि लोगों को अभी भी गर्मी से बचाव के उपाय करने होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!