‌Bilaspur: नौकरानी ने सहेली के साथ मिलकर मालकिन से की मारपीट, नकदी और गहने लूटकर हुई फरार

Edited By Vijay, Updated: 07 Mar, 2026 05:30 PM

maid beats up mistress snatches cash and jewellery

बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कसारू में एक महिला से मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है।

घुमारवीं (जम्वाल): बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कसारू में एक महिला से मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। यहां एक नौकरानी ने अपनी एक साथी महिला के साथ मिलकर अपनी ही मालकिन पर हमला कर दिया और घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला के साथ मारपीट कर आरोपी नकदी और सोने के जेवर लेकर फरार हो गईं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कसारू निवासी पीड़िता सीमा देवी (50) पत्नी स्वर्गीय सुरेन्द्र पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने घरेलू कामकाज के लिए ज्योति नाम की एक महिला को काम पर रखा था। ज्योति पिछले कई दिनों से काम पर नहीं आ रही थी। इसी बीच अचानक ज्योति अपनी एक अन्य महिला साथी को साथ लेकर घर पहुंची। इससे पहले कि सीमा देवी कुछ समझ पातीं, दोनों महिलाओं ने उन पर हमला बोल दिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने न केवल बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की, बल्कि लूटपाट भी की। पीड़िता के मुताबिक दोनों महिलाओं ने मिलकर उनसे जबरदस्ती 20 हजार रुपए नकद छीन लिए। इतना ही नहीं, हाथापाई के दौरान उन्होंने सीमा देवी के गले से सोने की चेन भी झपट ली और मौके से फरार हो गईं।

पुलिस ने सीमा देवी की शिकायत के आधार पर घुमारवीं थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!