Hamirpur: बल्ह पंचायत में तेंदुए की दहशत, सहमे ग्रामीण

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Apr, 2025 05:28 PM

hamirpur leopard rural panic

बल्ह पंचायत के गांव बल्ह, मौंही और मनियाना के ग्रामीण आजकल तेंदुए की दहशत के साये में जी रहे हैं। बल्ह गांव के वार्ड नंबर-2 में 2 दिन पहले कमलेश देवी की गौशाला में बंधी हुई बछड़ी पर भी तेंदुए ने रात करीब 2:30 बजे हमला किया था, जिससे बछड़ी बुरी तरह...

हमीरपुर (राजीव): बल्ह पंचायत के गांव बल्ह, मौंही और मनियाना के ग्रामीण आजकल तेंदुए की दहशत के साये में जी रहे हैं। बल्ह गांव के वार्ड नंबर-2 में 2 दिन पहले कमलेश देवी की गौशाला में बंधी हुई बछड़ी पर भी तेंदुए ने रात करीब 2:30 बजे हमला किया था, जिससे बछड़ी बुरी तरह जख्मी हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि कि पिछले 1-2 माह से गांव के आसपास तेंदुआ सुबह-शाम घूमता हुआ नजर आ रहा है।

उन्होंने बताया कि कई जगहों पर तेंदुए के पंजों के निशान देखे गए हैं तो कई लोगों को खेतों में भी तेंदुआ नजर आया है। उन्होंने बताया कि शाम ढलते ही घरों के आसपास तेंदुए की दहाड़ से लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए हैं। वहीं तेंदुए के द्वारा पालतू पशुओं पर हमले करने की घटना के बाद से लोग और भी सहमे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के आसपास पिंजरा लगाने की मांग की है।

वन विभाग के आरओ अजय चंदेल का कहना है कि अगर उक्त गांवों के आसपास तेंदुए के द्वारा दस्तक दी जा रही है, तो जल्द ही विभाग के द्वारा गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लेकर तेंदुए को पकड़ने के लिए शीघ्र ही गांवों में पिंजरा भी लगाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!