Himachal: हमीरपुर कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस छावनी में बदला परिसर

Edited By Vijay, Updated: 11 Feb, 2026 01:10 PM

hamirpur court again receives bomb threat

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के भरमौर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हाेने से हड़कंप मच गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला नशे की ओवरडोज के कारण हुई माैत का लग रहा है।

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय जिला अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई-मेल प्राप्त हुआ। हालांकि, प्रशासन ने इस ई-मेल को फर्जी करार दिया, जिसके बाद अदालत की कार्यवाही सामान्य रूप से जारी रही।

गौरतलब है कि पिछले महीने भी हमीरपुर कोर्ट को इसी तरह का एक धमकी भरा ई-मेल मिला था। उस समय सुरक्षा की दृष्टि से पूरे परिसर को खाली करा लिया गया था और गहन तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन इस बार अधिकारियों ने ई-मेल की प्रकृति को देखते हुए परिसर खाली करने या सर्च ऑप्रेशन चलाने की आवश्यकता नहीं समझी।

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार भले ही अदालत का कामकाज सामान्य रूप से चलता रहा, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल को पूरे परिसर में तैनात रखा गया। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। फिलहाल पुलिस ई-मेल के स्रोत की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस शरारत के पीछे कौन है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!