Kullu: मनाली में मनाया हालड़ा उत्सव, लाहौल के लोगों ने मशालें जलाकर भगाईं बुरी शक्तियां

Edited By Vijay, Updated: 13 Feb, 2025 04:26 PM

halra utsav in manali

देवी-देवताओं और पुण्य आत्माओं को समर्पित हालड़ा उत्सव पट्टन घाटी के लोगों द्वारा मनाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिमालयन बुद्धिस्ट गोंपा में स्वांगला जन कल्याण संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में....

मनाली (सोनू): देवी-देवताओं और पुण्य आत्माओं को समर्पित हालड़ा उत्सव पट्टन घाटी के लोगों द्वारा मनाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिमालयन बुद्धिस्ट गोंपा में स्वांगला जन कल्याण संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लाहौली समुदाय के लोगों ने पारंपरिक उत्सव को मनाया। इस दौरान लोगों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और लकड़ी से तैयार मशालों को जलाकर रात को बुरी शक्तियों को भगाया। 

मान्यता है कि प्रेतात्माओं को भगाने के लिए घाटी में लोग मशालों को जलाकर हालड़ा उत्सव मनाते हैं। लाहौल की भौगोलिक परिस्थिति और प्रतिकूल जलवायु के कारण गाहर, तिनन, तोद तथा पट्टन की घाटियों में यह उत्सव अलग-अलग दिन मनाया गया। तिनन, तौद तथा गाहर घाटी में लामा ग्रंथों द्वारा पर्व की तिथि निर्धारित की गई जबकि पट्टन घाटी में चंद्रमा के घटने व बढ़ने के पक्ष को तरजीह दी गई।

लाहौल सहित पर्यटन नगरी मनाली में बुधवार रात को लोगों ने हालड़ा पर्व मनाया। स्वांगला जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि लाहौल के लोग पिछले कई वर्षों से मनाली में इस उत्सव को मना रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुजुर्गों का स्वागत किया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!