Edited By Kuldeep, Updated: 18 Aug, 2022 06:56 PM

सुजानपुर के डोली वार्ड में शरारती तत्वों ने सुजानपुर विकास खंड कार्यालय की शिलान्यास पट्टिका तोड़ डाली है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीते 10 अप्रैल को सुजानपुर में 5 करोड़ की लागत से विकास खंड कार्यालय भवन का शिलान्यास किया था।
हमीरपुर (राजीव): सुजानपुर के डोली वार्ड में शरारती तत्वों ने सुजानपुर विकास खंड कार्यालय की शिलान्यास पट्टिका तोड़ डाली है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीते 10 अप्रैल को सुजानपुर में 5 करोड़ की लागत से विकास खंड कार्यालय भवन का शिलान्यास किया था। शिलान्यास पट्टिका तोडऩे का पता चलते ही विकास खंड अधिकारी निशांत शर्मा ने सुजानपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी। एएसपी विजय सकलानी ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है।
भाजपा ने कांग्रेस पर जड़े आरोप
भाजपा ने इस मामले में स्थानीय विधायक व कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं। सुजानपुर भाजपा के मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक व उनके पुत्र को सुजानपुर का विकास रास नहीं आ रहा है। सुजानपुर विस क्षेत्र में विकास कार्यों की पट्टिकाओं को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने पुलिस से इस मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here