Edited By Vijay, Updated: 22 Sep, 2023 10:18 PM

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सहजल ने सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से नई दिल्ली में मुलाकात की। सहजल ने प्रदेश के छावनी वासियों की समस्याओं एवं विभिन्न मुद्दों को रखा।
सुबाथू (निखिल): पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सहजल ने सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से नई दिल्ली में मुलाकात की। सहजल ने प्रदेश के छावनी वासियों की समस्याओं एवं विभिन्न मुद्दों को रखा। इनमें प्रदेश में स्थित सभी 6 छावनी परिषद के सिविल क्षेत्र को प्रदेश सरकार के अधीन करने की प्रक्रिया को जल्द अमलीजामा पहनाने की गुहार लगाई। इसके अलावा कसौली की पाइन मॉल मार्कीट से विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास की मांग की। छावनी क्षेत्र सुबाथू में क्षतिग्रस्त हुए धर्मपुर मार्ग को सुचारू रखने की भी मांग की।
देश की 10 प्रतिशत छावनियां हिमाचल में
भारत में कुल 62 छावनी परिषद थीं। इसमें से हिमाचल की खास योल छावनी परिषद के सिविल क्षेत्र को सरकार के अधीन किया जा चुका है। वर्तमान में शेष 61 छावनी परिषदों के सिविल क्षेत्रों में से 6 छावनी परिषद के सिविल क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में हैं। वहीं इन 6 में से 3 छावनी परिषद क्रमश: सुबाथू, कसौली एवं डगशाई कसौली विधानसभा क्षेत्र के अधीन आती हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here