सराज के थुनाग में बाढ़ की चपेट में आया दोमंजिला मकान, बाजार में घुसा मलबा

Edited By Vijay, Updated: 09 Jul, 2023 09:26 PM

flood in thunag

सराज विधानसभा क्षेत्र के मुख्य बाजार थुनाग में रविवार को हुई बारिश के कारण एक बार फिर से मलबा घुस गया। जानकारी के अनुसार यह दिल दहलाने वाला मंजर तांदी-थुनाग सड़क मार्ग की ओर से आया था।

गोहर/जंजैहली (ख्याली राम): सराज विधानसभा क्षेत्र के मुख्य बाजार थुनाग में रविवार को हुई बारिश के कारण एक बार फिर से मलबा घुस गया। जानकारी के अनुसार यह दिल दहलाने वाला मंजर तांदी-थुनाग सड़क मार्ग की ओर से आया था। यह मलबा भारी-भरकम लकड़ियों के ठेलों के साथ बाजार में प्रवेश कर गया। इससे बाजार व आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लकड़ियों और मलबे की बाढ़ को देखते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाना व जोर-जोर से सीटियां बजाना शुरू कर दिया।

यहां देखें वीडियो...

इस दौरान स्थानीय निवासी गुलाब सिंह का दोमंजिला मकान बाढ़ की चपेट में आ गया, जिससे पीड़ित परिवार का घर में रखा राशन व अन्य सामान भी बह गया है। एसडीएम थुनाग बिचित्र सिंह ठाकुर ने बताया कि थुनाग बाजार में आई बाढ़ का जायजा लिया जा रहा है, साथ ही बार-बार हो रही ऐसी घटना के कारणों की रोकथाम पर काम किया जाएगा। घटना में एक मकान चपेट में आया है। पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपए की धनराशि देय की गई तथा उन्हें अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!