Solan: नालागढ़ की इंदिरा आनाज मंडी में धान न बिकने पर किसानों का प्रदर्शन

Edited By Vijay, Updated: 17 Oct, 2024 07:07 PM

farmers protest in indira anaj mandi

शहर की इंदिरा आनाज मंडी में धान रखने के लिए स्थान न होने से किसानों का धान नहीं बिक रहा है। जो किसान किराए की ट्राली में धान लेकर आए हैं उन्हें खाली करने के जगह नहीं मिल रही है।

नालागढ़ (सतविन्द्र): शहर की इंदिरा आनाज मंडी में धान रखने के लिए स्थान न होने से किसानों का धान नहीं बिक रहा है। जो किसान किराए की ट्राली में धान लेकर आए हैं उन्हें खाली करने के जगह नहीं मिल रही है। इससे किसानों को ट्रैक्टर की दिहाड़ी भी देनी पड़ रही है। इस बात से नाराज किसानों ने सिविल सप्लाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसान यूनियन के प्रधान सुरमुख सिंह, सुच्चा सिंह, अमृत पाल, जसवंत सिंह, जगदीप सिंह व अमरजीत सिंह ने वीरवार को नालागढ़ की इंदिरा आनाज मंडी में धान न बिकने पर प्रदर्शन किया।

सुरमुख सिंह ने बताया कि पूरी आनाज मंडी धान से भर गई है। अब जो किसान धान लेकर आ रहे हैं, उनके धान खाली नहीं हो रहे हैं। जो किसान किराए पर ट्रैक्टर लेकर आए हैं उन्हें बिना कारण ट्रैक्टर की दिहाड़ी देनी पड़ रही है। कई-कई दिन बीत जाने के बाद भी धान नहीं उतर रहे हैं। यही नहीं यहां पर पीने के पानी व शौचालय की व्यवस्था भी नही हैं।

किसानों ने कहा कि टोकन सिस्टम भी किसानों की परेशानी बना हुआ है। पंजाब में अब हिमाचल के किसानों का धान नहीं बिक रहा है। कृषि उपज मंडी नालागढ़ के प्रभारी गंगा राम ने बताया कि सैलरों से धान की सप्लाई के लिए संपर्क चल रहा है। जैसे ही धान यहां पर उठना शुरू हो जाएगा तो धान की बिक्री भी सुचारू हो जाएगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!