Edited By Jyoti M, Updated: 08 Mar, 2025 11:54 AM

शहरी विकास निदेशक डॉ. नीरज कुमार ने नालागढ़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के सभागार में पार्षदों, नगर परिषद के अधिकारियों, गण्यमान्य नागरिकों, छात्रों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने सरकार की ओर से 10 फरवरी से 9...
नालागढ़, (सतविन्द्र): शहरी विकास निदेशक डॉ. नीरज कुमार ने नालागढ़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के सभागार में पार्षदों, नगर परिषद के अधिकारियों, गण्यमान्य नागरिकों, छात्रों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने सरकार की ओर से 10 फरवरी से 9 मार्च तक चलाए जा रहे स्वच्छ हिमाचल अभियान की समीक्षा की। घरों का गीला और सूखा कूड़ा अलग कर कूड़े वाली गाड़ी को देने को कहा।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में लगभग 2.75 लाख परिवार हैं। सभी परिवारों को एक विशिष्ट आई.डी. दी जा रही है। जो भी परिवार स्वच्छता का पालन नहीं करेगा, उसकी अन्य सुविधाएं बंद की जा सकती हैं। इससे पूर्व उन्होंने छात्रों की रैली को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने विधायक हरदीप बावा के साथ नालागढ़ के विकास पर चर्चा की।
विधायक ने नालागढ़ के विकास के लिए अतिरिक्त फंड व नगर परिषद की आधा दर्जन पैंडिंग पड़ी योजनाओं को शीघ्र शुरू करने के लिए कहा। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष वंदना बंसल, कार्यकारी अधिकारी आर.एस. वर्मा, पार्षद अलका वर्मा, महेश गौतम, अमरिंदर सिंह भिंडर, पूर्व अध्यक्ष देवीशरण खुल्लर, अधिकारी, कर्मचारी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।