Edited By Jyoti M, Updated: 19 May, 2025 06:04 PM

चंबा, हिमाचल प्रदेश में आज सुबह 10:44 बजे धरती कांप उठी। चांजू काली माता मंदिर से लगभग 28 किलोमीटर के क्षेत्र में 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस भूकंप के झटकों से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई...
हिमाचल डेस्क। चंबा, हिमाचल प्रदेश में आज सुबह 10:44 बजे धरती कांप उठी। चांजू काली माता मंदिर से लगभग 28 किलोमीटर के क्षेत्र में 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस भूकंप के झटकों से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
मौसम में लगातार आ रहे बदलावों के बीच इस भूकंप के झटके ने स्थानीय लोगों की चिंताओं को जरूर बढ़ा दिया है। उप मंडल अधिकारी चंबा, प्रियांशी खाती ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भूकंप के कारण किसी भी व्यक्ति के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।