Kangra: पुलिस को चकमा देकर फरार कैदी कांगड़ा के जंगलों से धरा

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Feb, 2025 09:15 PM

dharamshala police prisoner arrested

धर्मशाला कोर्ट में पेशी को ले जाया जा रहा एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने तलाशी अभियान के बाद कांगड़ा के जंगलों से धर लिया है।

धर्मशाला (विवेक): धर्मशाला कोर्ट में पेशी को ले जाया जा रहा एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने तलाशी अभियान के बाद कांगड़ा के जंगलों से धर लिया है। कांगड़ा थाना क्षेत्र के इस आरोपी की पहचान रजत पुत्र रमेश निवासी डूंगा बाजार कांगड़ा के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार बुधवार को जिला कारागार से धर्मशाला कोर्ट में कैदी को पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार हो गया।

इस दौरान पुलिस को फरार कैदी के दाड़ी की तरफ छुपे होने की संभावना थी। पुलिस द्वारा हर तरफ उसे ढूंढने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए, साथ ही सोशल मीडिया पर भी उसकी फोटो अपलोड कर दी गई, लेकिन अंत में यह कैदी कांगड़ा के जंगलों से पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि फरार कैदी रजत चरस तस्करी समेत करीब 3 मामलों में कैद था तथा पुलिस की कस्टडी में उसे धर्मशाला स्थित कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। उधर, पुलिस जिला कांगड़ा के एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि फरार हुए कैदी को पुलिस कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद कांगड़ा के जंगलों से धर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!