Mandi: रखेड़ा में महिला जलरक्षक ने फंदा लगाकर दी जान

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Oct, 2024 08:42 PM

dharampur water guard women noose

उपमंडल की ग्राम पंचायत सरसकान के रखेड़ा गांव में एक महिला ने सीलिंग फैन से फंदा लगाकर जान दे दी।निशा देवी (29) पत्नी संदीप कुमार अपने पति के साथ शुक्रवार को मुंहबोली बहन के घर गई थी और शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे दोनों अपने घर पहुंचे थे।

धर्मपुर (ब्यूरो): उपमंडल की ग्राम पंचायत सरसकान के रखेड़ा गांव में एक महिला ने सीलिंग फैन से फंदा लगाकर जान दे दी। निशा देवी (29) पत्नी संदीप कुमार अपने पति के साथ शुक्रवार को मुंहबोली बहन के घर गई थी और शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे दोनों अपने घर पहुंचे थे। कुछ समय बाद महिला ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और पंखे के हुक के साथ चुनरी का फंदा डालकर जान दे दी। निशा देवी जल शक्ति विभाग में बतौर जलरक्षक कार्यरत थी।

पंचायत के प्रधान उमेश ठाकुर ने बताया कि गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली निशा देवी ने कठिन मेहनत कर परिवार को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा दिया था और खुद जलरक्षक के रूप में कार्य कर अपने दोनों बीमार बच्चों और परिवार का पेट पाल रही थी। डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी तिलक राज की टीम द्वारा प्रारंभिक जांच करने के बाद मंडी से पहुंची फोरैंसिक विशेषज्ञों की टीम से गहनता से जांच करवाई गई है। जांच के बाद देर रात शव को नागरिक अस्पताल सरकाघाट शिफ्ट किया गया जहां रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!