Edited By Vijay, Updated: 10 Sep, 2023 07:53 PM

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से हुई तबाही ने जो जख्म दिए हैं कांग्रेस सरकार उसको भरने का हरसंभव प्रयास कर रही है। बाढ़ पीड़ितों को बसाने और राहत देने में सरकार लगी हुई है। यह बात ऊना में जारी बयान में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही।
ऊना (सुरेन्द्र): हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से हुई तबाही ने जो जख्म दिए हैं कांग्रेस सरकार उसको भरने का हरसंभव प्रयास कर रही है। बाढ़ पीड़ितों को बसाने और राहत देने में सरकार लगी हुई है। यह बात ऊना में जारी बयान में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश सरकार ने आपदा से हुए नुक्सान में राहत मैन्युअल को बदला है और अधिक मुआवजा लोगों को पुनर्वास के लिए दिया जा रहा है। इस बड़ी आपदा में 360 से अधिक लोगों की जान गई है, वहीं 12000 करोड़ रुपए से अधिक का नुक्सान हुआ है, ऐसे में केंद्र सरकार को इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए और विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए, लेकिन इसमें भी भाजपा राजनीति कर रही है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जिस प्रकार की मदद दी जानी चाहिए वह मदद अभी नहीं हुई है। उसके लिए सरकार केंद्र के समक्ष अपना पक्ष रख रही है। कांग्रेस के नेतृत्व ने भी जनता को तुरंत राहत देने, पुनर्वास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के नुक्सान से हिमाचल को निकाल कर आगे बढ़ाना सरकार का लक्ष्य है और सबके सहयोग से इस लक्ष्य को पूरा करेंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here