दीपकताल झील पर्यटकों के लिए बहाल, प्रशासन ने दी शाम 3 बजे से पहले लौटने की सलाह

Edited By Vijay, Updated: 02 May, 2024 07:34 PM

deepaktal lake restored for tourists

समुद्रतल से 3750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लाहौल घाटी की दीपकताल झील पर्यटकों के लिए बहाल कर दी गई है। मनाली और लाहौल की वादियों में सैर-सपाटे करने पर्यटक अब दीपकताल के भी दीदार कर सकेंगे।

मनाली (सोनू) : समुद्रतल से 3750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लाहौल घाटी की दीपकताल झील पर्यटकों के लिए बहाल कर दी गई है। मनाली और लाहौल की वादियों में सैर-सपाटे करने पर्यटक अब दीपकताल के भी दीदार कर सकेंगे। मनाली आने वाले पर्यटकों को अब कोकसर व सिस्सू के अलावा दीपकताल झील नया पर्यटन स्थल मिल गया है। दीपकताल बहाल होने से लाहौल के पर्यटन स्थल जिस्पा में भी पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ जाएगी। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने दारचा से आगे दीपकताल तक सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी है। प्रशासन ने इस मार्ग पर सफर के लिए समय सारिणी निर्धारित की है। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक ही पर्यटक दीपकताल की ओर आ-जा सकते हैं।

जिस्पा के पर्यटन कारोबारी कलजंग ठाकुर व टशी ने बताया कि दीपकताल मनाली-लेह राजमार्ग पर स्थित झील है, जो जिस्पा से 20 किलोमीटर और केलांग से 43 किलोमीटर दूर है। सर्दियों में यह झील पूरी तरह से जम जाती है। दीपकताल की वादियां बर्फ से ढकी हैं और धूप खिलते ही सौंदर्य में चार-चांद लग रहा है। उन्होंने कहा कि दीपकताल झील बहाल होने से जिस्पा में भी रौनक बढ़ेगी। एसपी लाहौल स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि दीपकताल झील के लिए मार्ग को खोल दिया गया है। पर्यटक व आम यात्री सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक इस मार्ग पर सफर कर सकेंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!