सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Edited By Vijay, Updated: 11 Sep, 2019 09:07 PM

death of woman in road accident

ठाकुरद्वारा-सुजानपुर सड़क पर मूंढी में सड़क को पार कर रही महिला की बाइक से टक्कर हो गई जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान विमला देवी (56) निवासी (रिपोटा) मूंढी के रूप में की गई है।

भवारना (राकेश): ठाकुरद्वारा-सुजानपुर सड़क पर मूंढी में सड़क को पार कर रही महिला की बाइक से टक्कर हो गई जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान विमला देवी (56) निवासी (रिपोटा) मूंढी के रूप में की गई है। वहीं बाइक सवार ने महिला को टक्कर मारी वह मौके से फरार हो गया, जिसकी जानकारी किसी व्यक्ति ने थुरल पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलने पर दल-बल के साथ थुरल चौकी के इंचार्ज जगदीश चंद मौके पर पहुंचे व महिला को थुरल अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कब्जे में ली बाइक, मामला दर्ज

इसके उपरांत इसकी सूचना भवारना थाना में दी गई क्योंकि जिस जगह दुर्घटना घटी है वह जगह भवारना थाना के अधीन है, ऐसे में भवारना थाना की टीम मूंढी में मौके पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में ले लिया। भवारना थाना के एएसआई सरवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा बाइक को अपने अधिकार में लेकर दुर्घटना का मुकद्दमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!