कुल्लू के मणिकर्ण में लैंडस्लाइड, सड़क से गुजर रही कार पर गिरीं बड़ी-बड़ी चट्टानें...गाड़ी चकनाचूर

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Apr, 2026 11:15 AM

landslide in manikaran kullu massive rocks fell onto the car

Kullu News :  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक भयानक लैंडस्लाइड की खबर सामने आई है, जिसमें सड़क से गुजर रही एक गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक, यह घटना...

Kullu News :  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक भयानक लैंडस्लाइड की खबर सामने आई है, जिसमें सड़क से गुजर रही एक गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास हुई। बताया जा रहा है कि पहले पहाड़ी से हल्का मलबा गिरना शुरू हुआ, जिसे देखकर चालक सतर्क हो गया और तुरंत गाड़ी से बाहर निकल गया। कुछ ही क्षणों बाद भारी चट्टानें गिरनी शुरू हो गईं, जिन्होंने गाड़ी को पूरी तरह चकनाचूर कर दिया।

यातायात बाधित

इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि घट्टीगढ़ क्षेत्र भूस्खलन के प्रति बेहद संवेदनशील हो चुका है। यहां बार-बार हो रहे लैंडस्लाइड के कारण यह मार्ग अब राहगीरों और पर्यटकों के लिए जोखिम भरा बन गया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!