भयानक हादसा: बाइक से गिरा श्रद्धालु और ऊपर से गुजर गया ट्रक का टायर, दोस्तों की आंखों के सामने गई जान

Edited By Vijay, Updated: 01 Mar, 2026 06:46 PM

death of person in road accident

डीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर पंडोह स्थित पीवीटी मोड़ के पास रविवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया। यहां एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठे एक श्रद्धालु की मौत हो गई।

पंडोह (देशराज): चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर पंडोह स्थित पीवीटी मोड़ के पास रविवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया। यहां एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठे एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी गोपालपुर कथुनगर, मजीठा, जिला अमृतसर के रूप में की गई है। वह अपने दोस्तों के साथ पंजाब से मणिकर्ण साहिब के दर्शनों के लिए जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी यात्रा का दुखद अंत हो गया।

जानकारी के अनुसार हादसा तब हुआ जब बाइक सवार और ट्रक पीवीटी मोड़ से गुजर रहे थे। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे राजेंद्र कुमार की बाजू ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही राजेंद्र संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर गया। दुर्भाग्यवश, गिरते ही वह ट्रक के अगले टायर की चपेट में आ गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

राजेंद्र कुमार के साथ आए बाइक चालक तरसेम सिंह और अन्य साथियों को एम्बुलैंस सेवा की तत्काल जानकारी नहीं थी। घबराहट में उन्होंने घायल राजेंद्र को बाइक पर ही बिठाया और मंडी अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। साथियों ने बताया कि वे सभी अमृतसर से आए थे और रात को मंडी गुरुद्वारे में रुके थे। सुबह वे मणिकर्ण के लिए निकले थे, लेकिन पंडोह पहुंचते ही यह अनहोनी हो गई।

पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी एसआई दीपक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक रमेश चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!