मंडी शिवरात्रि की स्टार नाइट पर छिड़ा विवाद! मंच पर प्रस्तुति देने नहीं पहुंचा ये हिमाचली लोक गायक, जानें क्या है वजह

Edited By Vijay, Updated: 22 Feb, 2026 08:11 PM

controversy erupts over star night of mandi shivratri

अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या काे लेकर विवाद खड़ा हाे गया है। हिमाचल के सुप्रसिद्ध लोक गायक इन्द्रजीत.....

कुल्लू (संजीव): अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या काे लेकर विवाद खड़ा हाे गया है। हिमाचल के सुप्रसिद्ध लोक गायक इन्द्रजीत का नाम आधिकारिक निमंत्रण पत्र में 21 फरवरी की स्टार नाइट के लिए मुख्य कलाकार के रूप में प्रकाशित था, वह मंच पर प्रस्तुति देने नहीं पहुंचे। गायक ने प्रशासन द्वारा अंतिम समय में किए गए बदलाव और कलाकार की गरिमा की अनदेखी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

जानकारी के अनुसार 21 फरवरी की स्टार नाइट पहले इन्द्रजीत के नाम तय की गई थी, लेकिन अंतिम समय में यह स्लॉट गायक हंसराज रघुवंशी को दे दिया गया और इन्द्रजीत को सैकेंड लास्ट स्लॉट पर गाने को कहा गया। इन्द्रजीत ने बताया कि 30 जनवरी को प्रशासन ने उन्हें फोन किया, 3 फरवरी को कन्फर्मेशन ली और बाकायदा आधिकारिक कार्ड भेजा, जिसमें उनका नाम स्टार नाइट के लिए दर्ज था। 11 फरवरी को एडीसी कार्यालय से फोन आया कि उन्हें सैकेंड लास्ट स्लॉट पर प्रस्तुति देनी होगी और स्टार नाइट हंसराज रघुवंशी को दी जा रही है।

इन्द्रजीत ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे स्टार नाइट न मिलने का कोई दुख नहीं है, लेकिन जब एक बार आधिकारिक निमंत्रण पत्र जारी हो जाए तो उसके बाद कलाकार का समय और स्लॉट बदलना उचित नहीं है। हर कलाकार का अपना आत्मसम्मान और गरिमा होती है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि स्टार नाइट किसी अन्य कलाकार को देनी थी तो यह निर्णय कार्ड छपने से पहले लिया जाना चाहिए था।

हालांकि, इन्द्रजीत ने मंडी प्रशासन और डीसी मंडी अपूर्व देवगन के प्रति सम्मान भी जताया। उन्होंने कहा कि डीसी मंडी हमेशा हिमाचली कलाकारों का सहयोग करते हैं, ऐसे में संभव है कि इस बदलाव के पीछे प्रशासन की कोई मजबूरी रही हो।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!