चम्बा-साहो मार्ग पर साल खड्ड में मिला शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 23 Apr, 2022 04:53 PM

dead body found in sal khad on chamba saho road could not be identified

चम्बा-साहो मार्ग पर साल खड्ड में एक व्यक्ति का शव मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को सुबह स्थानीय लोगों ने आई.टी.आई. के पास साल खड्ड में शव देखा। इसकी सूचना...

चम्बा (काकू): चम्बा-साहो मार्ग पर साल खड्ड में एक व्यक्ति का शव मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को सुबह स्थानीय लोगों ने आई.टी.आई. के पास साल खड्ड में शव देखा। इसकी सूचना सदर पुलिस थाना चम्बा में दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को सड़क तक पहुंचाया।

शव का चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा जबकि मृतक की आयु करीब 30 से 40 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। पुलिस ने जिला समेत सभी थानों को शव की फोटो भेज कर मृतक की पहचान करने का कार्य शुरू कर दिया है। लिहाजा शव को पहचान के लिए मैडीकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि शव को पहचान के मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!