Sirmour: 13 साल की विभूति ने अपनी गुलक तोड़कर इलाज के लिए दिए 11,000 रुपए

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Dec, 2025 01:28 PM

paonta sahib 13 years old innocent help

उपमंडल के भूपपुर गांव के शौकत अली ने हाल ही में एक सड़क हादसे में अपनी टांग खो दी है। उसके इलाज के लिए अब समाज के कई लोग आगे आ रहे हैं।

पांवटा साहिब (कपिल): उपमंडल के भूपपुर गांव के शौकत अली ने हाल ही में एक सड़क हादसे में अपनी टांग खो दी है। उसके इलाज के लिए अब समाज के कई लोग आगे आ रहे हैं। हादसे के बाद से शौकत अली और उसकी पत्नी मानसिक और आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं। इस शृंखला में सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप चौहान की बेटी 13 साल की विभूति चौहान ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी गुलक तोड़कर 11,000 रुपए शौकत अली के इलाज के लिए दिए। प्रदीप चौहान ने बताया कि शौकत अली के उपचार के लिए बड़ी धनराशि की जरूरत है। उन्होंने दोबारा क्षेत्र की जनता से अपील की कि शौकत अली के इलाज में जितना हो सके सहयोग करें, ताकि वह जल्द सामान्य जीवन जी सके। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!