शाहपुर से कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया मुख्य सचेतक नियुक्त, अधिसूचना जारी

Edited By Vijay, Updated: 13 Mar, 2024 06:38 PM

congress mla from shahpur kewal singh pathania appointed chief whip

शाहपुर से कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया को सरकार ने मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। उनको कैबिनेट मंत्री के बराबर सुविधाएं मिलेंगी। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा की तरफ से इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

शिमला (कुलदीप): शाहपुर से कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया को सरकार ने मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। उनको कैबिनेट मंत्री के बराबर सुविधाएं मिलेंगी। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा की तरफ से इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस तरह सरकारी स्तर पर नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इससे पहले विधायक नंदलाल को 7वें वित्त आयोग का अध्यक्ष तथा भवानी सिंह पठानिया को राज्य योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इन दोनों नेताओं को भी कैबिनेट रैंक के बराबर का दर्जा मिला था। यानी कांग्रेस में बगावत के बाद अब तक 3 विधायकों की नियुक्तियां हो चुकी हैं। ऐसा करके सरकार अपने विधायकों का विश्वास जीतना चाहती है तथा आगामी समय में नियुक्तियों का यह सिलसिला जारी रहेगा। सरकार में मुख्य सचेतक के लिए इससे पहल संजय रत्न का नाम सुर्खियों में था।

भाजपा सरकार में बरागटा बनाए गए थे मुख्य सचेतक
इससे पहले पूर्व भाजपा सरकार के समय स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा को मुख्य सचेतक बनाया गया था, साथ ही कमलेश को उप मुख्य सचेतक बनाया गया था। अब देखना यह है कि वर्तमान सरकार मुख्य सचेतक के बाद उप मुख्य सचेतक के पद पर कब तक नियुक्ति करती है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!