हिमाचलवासी मेरा परिवार, केंद्र सरकार के समक्ष उठाऊंगी प्रदेश की आवाज : प्रियंका गांधी

Edited By Vijay, Updated: 12 Sep, 2023 07:08 PM

congress general secretary priyanka gandhi vadra

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के साथ मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देयोरी गांव में आपदा से हुए नुक्सान का जायजा लिया। उन्होंने वहां पीड़ितों से मिलकर उनका दुख-दर्द बांटा और उन्हें...

मंडी/पंडोह (विशाल): कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के साथ मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देयोरी गांव में आपदा से हुए नुक्सान का जायजा लिया। उन्होंने वहां पीड़ितों से मिलकर उनका दुख-दर्द बांटा और उन्हें हिम्मत बंधाते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देयोरी के भवन को हुए नुक्सान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला तथा पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर व प्रकाश चौधरी उनके साथ रहे।
PunjabKesari

एकजुट होकर आपदा से मुकाबला करने की भावना ही लोगों की बड़ी ताकत
प्रियंका गांधी ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि यहां आते समय रास्ते में कुछ महिलाएं उनसे मिलीं तथा उन्होंने बताया कि वे पिछले 10 दिनों से श्रमदान करके सड़क बहाली के कार्य में अपना सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह एकजुट होकर आपदा से मुकाबला करने की भावना ही यहां के लोगों की बड़ी ताकत है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचलवासी उनका परिवार हैं और वे केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश की आवाज उठाएंगी तथा जनता की मुसीबतों को हल करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा राज्य घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल में हुए भारी नुक्सान पर राजनीति करने के बजाय हिमाचल की उदारतापूर्वक मदद करे ताकि अधिक से अधिक प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। 

पीएम से मिलकर राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की उठाई है मांग : सीएम
वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलकर हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रत्येक आपदा पीड़ित की मदद के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने आपदा राहत कोष में उदारता से दान के लिए प्रदेश वासियों समेत सभी दानवीरों का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने हिमाचल के कठिन क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की पीड़ा सांझा करने और हिम्मत बढ़ाने के लिए प्रदेश वासियों की ओर से प्रियंका गांधी के प्रति कृतज्ञता जताई। 

कौल सिंह ने नुक्सान से अवगत करवाया
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पूर्व मंत्री कौल सिंह ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में हुए नुक्सान से अवगत कराया। इस दौरान कांग्रेस नेता व जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, डीसी अरिंदम चौधरी, एडीसी निवेदिता नेगी सहित अन्य अधिकारी तथा स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!