Una: अम्ब-ऊना हाईवे पर 2 कारों के बीच भीषण टक्कर, घंघरेट पंचायत प्रधान सहित 7 लोग घायल

Edited By Vijay, Updated: 23 Mar, 2025 06:18 PM

collision between 2 cars 7 passenger injured

अम्ब-ऊना हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में 7 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद 2 लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर पर दिया है।

अम्ब (अश्विनी): अम्ब-ऊना हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में 7 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद 2 लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर पर दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर के समय पक्का परोह में दो कारों के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि कारों के अगले हिस्सों के परख्च्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक कार चालक स्कूटी को बचाते समय नियंत्रण खो बैठा और कार विपरीत दिशा से आ रही अन्य कार से टकरा गई। 

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त हुई कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। सड़क हादसे में एक कार में सवार ग्राम पंचायत घंघरेट के प्रधान वीरेन्द्र कुमार व उनका बेटा सोहम शर्मा, राजकुमार डोगरा (56) निवासी अम्ब तथा दूसरी कार में सवार दर्शन पिलानी (68) पुत्र मनोहर लाल निवासी बी-14/3, सैक्टर रोहिणी दिल्ली, नीरू पिलानी (57) पत्नी दर्शन पिलानी, मोहित गुप्ता (42) पुत्र प्रदीप, हर्षित (17) पुत्र मोहित गुप्ता निवासी जी-99, फ्लैट नम्बर-6 दीप विहार रोहिणी दिल्ली को चोटें आई हैं। गंभीर अवस्था में वीरेन्द्र कुमार व राजकुमार डोगरा को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया है। उधर, पुलिस का कहना है कि इस हादसे के संबध में कोई सूचना नहीं मिली है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!