Weather Update : हिमाचल में ठंड का प्रकोप जारी, 11 शहरों का पारा माइनस में

Edited By Vijay, Updated: 04 Jan, 2023 09:40 PM

cold havoc in himachal mercury in 11 cities in minus

हिमाचल में सर्द हवाएं चलने का दौर जारी है। स्थिति ये है कि प्रदेश के 11 शहरों का पारा माइनस में चला गया है। 5 शहरों में तापमान शून्य डिग्री के आसपास चल रहा है। ऊना और बरठीं शिमला से भी ज्यादा ठंडे हैं।

शिमला (राजेश): हिमाचल में सर्द हवाएं चलने का दौर जारी है। स्थिति ये है कि प्रदेश के 11 शहरों का पारा माइनस में चला गया है। 5 शहरों में तापमान शून्य डिग्री के आसपास चल रहा है। ऊना और बरठीं शिमला से भी ज्यादा ठंडे हैं। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों व मैदानी इलाको में ठंड का प्रकोप सिर चढ़ कर बोल रहा है। हालांकि मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में थोड़ी राहत है। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान जहां 1.7 डिग्री सैल्सियस चल रहा है तो वहीं ऊना में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सैल्सियस है, वहीं बिलासपुर जिला के बरठीं में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। 

लाहौल-स्पीति के केलांग में माइनस 11 डिग्री तापमान
प्रदेश में सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति जिला के केलांग में है। यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं कुकुमसेरी का तापमान भी-10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा किन्नौर के कल्पा और शिमला का पर्यटन स्थल नारकंडा का न्यूनतम तापमान क्रम-4 और-2.2 डिग्री सैल्सियस पहुंच गया है। माइनस में तापमान पहुंचने के कारण प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नदी नाले जमने लगे हैं। प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण एनएच-003 पर जमी बर्फ और फिसलन वाली सड़क को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। 

डीसी लाहौल-स्पीति ने जारी की एडवाइजरी 
डीसी लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने एडवाइजरी जारी करते हुए खराब मौसम के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को घाटी में यात्रा करते समय बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश-बर्फबारी न होने के कारण प्रदेश के जो शहर शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। उनमें ऊना, मंडी, बिलासपुर व हमीरपुर जिले शामिल हैं। जहां पर मौसम विभाग ने शीतलहर चलने और घना कोहरा छाए रहने का यैलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी 6 जनवरी तक के लिए जारी की गई है।

इन शहरों में माइनस में तापमान 

 शहर  तापमान  डिग्री सैल्सियस
 सुंदरनगर  -0.9
 भुंतर  -0.2 
 कल्पा  -4.2 
 केलांग  -11 
 सोलन  -0.2 
 मनाली  -2.2 
 कुफरी  -0.9 
 कुकमसेरी  -10 
 नारकंडा  -2.2 
 रिकांगपिओ   -1.1 
 सिओबाग  -1.3 

यहां शून्य डिग्री तापमान 

 शहर          तापमान डिग्री सैल्सियस
 ऊना    0.9
 हमीरपुर   0.4
 कोटखाई  0.2
 सराहन  0.5
 बर्थिन  0.3

इस दिन बारिश व बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश में 6 जनवरी के बाद मौसम करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 6 जनवरी की शाम को मौसम करवट बदलेगा और 7 और 8 जनवरी को प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी इलाकों में जहां हल्की बारिश की संभावना है तो वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!