Solan: सीएम सुक्खू बोले-हिमाचल के उद्योगपतियों को पंजाब व हरियाणा से कम दाम पर मिलेगी बिजली

Edited By Vijay, Updated: 05 Feb, 2025 09:49 PM

cm sukhvinder singh sukhu

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नालागढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिमाचल के उद्योगों को पंजाब व हरियाणा की तुलना में सस्ती बिजली देने की बात कही।

नालागढ़ (सतविन्द्र): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नालागढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिमाचल के उद्योगों को पंजाब व हरियाणा की तुलना में सस्ती बिजली देने की बात कही। इससे पहले प्रदेश सरकार ने बिजली के दामों में एक रुपए प्रति यूनिट सबसिडी को समाप्त कर दिया था जिससे बिजली हरियाणा व पंजाब के बराबर चली गई थी। सीएम ने इन दोनों राज्यों से कम दरों पर बिजली देने की बात कही। मौसम की खराबी के कारण मुख्यमंत्री मैडीकल डिवाइस पार्क का निरीक्षण नहीं कर पाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 मार्च, 2026 तक प्रदेश को हरित राज्य बनाने की दिशा में कांग्रेस सरकार ने कार्य किया है। यह किसी सरकारी क्षेत्र में भारत का पहला ग्रीन हाईड्रोजन प्रोजैक्ट है। इस प्रोजैक्ट का लाभ यहां के उद्योगों को मिलेगा। ग्रीन हाईड्रोजन किसी राज्य की ओर से एक मैगावाट का प्रोजैक्ट लगाकर हिमाचल राज्य एक अग्रणी राज्य बना है, भविष्य की ऊर्जा ग्रीन हाईड्रोजन है।

एक मैगावाट को लगाने का यह पायलट प्रोजैक्ट है। इसके बाद इस प्रोजैक्ट में और इन्वैस्ट किया जाएगा। हिमाचल के पास जो संपदा है उसमें सही मायने में ग्रीन हाईड्रोजन यहीं पर ही उत्पादित हो सकती है। इस प्रोजैक्ट का टारगेट मार्च तक पूरा करने का है। यह देश का पहला सरकारी उपक्रम के साथ समझौता किया हुआ प्रोजैक्ट है। आने वाली ग्रीन ऊर्जा आर्थिक समृद्धि के लिए जरूरी है। यह वह उर्जा है जो आने वाले समय में हिमाचल को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाएगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!