सीएम सुखविंदर सिंह दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज

Edited By Vijay, Updated: 20 Jun, 2023 11:26 PM

cm sukhvinder singh

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सत्ता एवं संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा कर सकते हैं, साथ ही समय मिलने पर केंद्रीय...

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सत्ता एवं संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा कर सकते हैं, साथ ही समय मिलने पर केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करके हिमाचल प्रदेश से जुड़े विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इस समय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरकार पर दबाव पड़ रहा है, ऐसे में मंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदार के रूप में राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी और विनय कुमार के नाम सामने आए हैं। 

कांगड़ा जिले से ये हैं मंत्री पद की दौड़ में 
हालांकि कांगड़ा जिले से यादविंद्र गोमा व संजय रत्न को भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल बताया जा रहा है, ऐसे में यदि हाईकमान मंत्रिमंडल विस्तार को अनुमति प्रदान करता है तो खाली पड़े मंत्रियों के 3 पदों को भरा जा सकता है। इसके अलावा निगम-बोर्ड सहित कई अहम पदों पर अभी कई नियुक्तियां होनी हैं, जिसको लेकर चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली रवाना होने से पहले अपने सरकारी आवास पर जनसमस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को उनके निवारण के आदेश भी दिए। वोकेशनल टे्रनर एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

सचिवालय पहुंचे सेवानिवृत्त कर्मचारी
राज्य में जनवरी, 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी संशोधित वेतन के अनुसार लीव इनकैशमैंट का भुगतान नहीं होने पर सचिवालय पहुंचे। सचिवालय से सेवानिवृत्त नीलम चौहान सहित कई अन्य कर्मचारियों ने कार्मिक विभाग के सचिव को ज्ञापन भी सौंपा। कर्मचारियों का कहना था कि उनको लीव इनकैशमैंट के अलावा संशोधन के बाद कम्यूटेशन व ग्रैच्युटी का भी भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वह कार्मिक व वित्त विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करके अपना पक्ष रखेंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!