दिल्ली से चिट्ठी मिलते ही होगा मंत्रिमंडल विस्तार : सुखविंदर सिंह

Edited By Vijay, Updated: 11 May, 2023 09:46 PM

cm sukhvinder singh

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इसके लिए केंद्र से चिट्ठी मिलने का इंतजार है।  दिल्ली से शिमला पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह बात कही।

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इसके लिए केंद्र से चिट्ठी मिलने का इंतजार है।  दिल्ली से शिमला पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह बात कही। उन्होंने इन अफवाहों को निराधार बताया कि किसी मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) ने इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसके लिए कानूनी और राजनीतिक सभी तरह के दावपेंच अपना रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है।

राजीव शुक्ला से सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  ने कहा कि उनकी दिल्ली में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के प्रभारी हैं और इस नाते उनसे चर्चा होती रहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो वायदे किए हैं, उसको पूरा किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष को हटाने संबंधी अफवाहें निराधार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पद से हटाए जाने संबंधी अफवाहें निराधार हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता मिलकर कार्य कर रहे हैं, ताकि लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की जा सके। उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि उन्हें लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की तरफ से सोशल मीडिया में डाली गई पोस्ट से संबंधित कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार में सभी मिलकर काम कर रहे हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस के पक्ष में आएंगे नतीजे
सुखविंदर सिंह ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा के चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कर्नाटक की जनता में कांग्रेस के प्रति भारी समर्थन देखने को मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मतगणना के दिन कांग्रेस की सरकार को स्पष्ट जनादेश मिलेगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!