Sirmaur: रेणुका जी को मिली करोड़ों की सौगात, CM सुक्खू ने वर्चुअली किया 5 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Edited By Vijay, Updated: 31 Oct, 2025 07:17 PM

cm sukhu virtually inaugurated and laid the foundation stone of 5 projects

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए 29.50 करोड़ रुपए की 5 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

श्री रेणुका जी (नरेंद्र): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए 29.50 करोड़ रुपए की 5 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने संगड़ाह तहसील के माइना बाग में 6.47 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन और नौहराधार में 2.20 करोड़ रुपए से बने सब मार्कीट यार्ड के पहले चरण का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के युवाओं को कौशल विकास और किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 3 महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनमें 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली रेणुका जी-ददाहू बिरला सड़क, 17.89 करोड़ रुपए की लागत से जल शक्ति उपमंडल नौहराधार के तहत विभिन्न गांवों के लिए सिंचाई सुविधा और ग्राम पंचायत भराड़ी व नौहराधार के गांवों के लिए 94 लाख रुपए की रोंडी पुल ग्रैविटी जलापूर्ति योजना शामिल है। इन योजनाओं से क्षेत्र में यातायात, कृषि सिंचाई और पेयजल की समस्याओं का समाधान होगा।

माइना बाग में आयोजित इस कार्यक्रम में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक अजय सोलंकी, डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा और एसपी सिरमौर एनएस नेगी सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!