Sirmaur: बिना नंबर प्लेट दाैड़ रहा ट्रक इंपाऊंड, 3 डंपरों के काटे ₹1.69 लाख के चालान

Edited By Vijay, Updated: 17 Feb, 2026 05:51 PM

truck running without number plate impounded

आरटीओ सोना चंदेल के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वाले भारी वाहनों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट संचालित हो रहे एक ट्रक को मौके पर ही इंपाऊंड कर पुलिस के हवाले किया गया।

नाहन (आशु): आरटीओ सोना चंदेल के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वाले भारी वाहनों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट संचालित हो रहे एक ट्रक को मौके पर ही इंपाऊंड कर पुलिस के हवाले किया गया। इसके अतिरिक्त 3 डंपरों के करीब 1.69 लाख रुपए के चालान किए गए। यह कार्रवाई खजुरना के समीप मारकंडा पुल, नवोदय विद्यालय के समीप और सूरजपुर क्षेत्र में की गई। जांच के दौरान वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र, फिटनैस, परमिट, टैक्स, बीमा और ओवरलोडिंग की जांच की गई। उधर, बिना नंबर प्लेट चल रहा ट्रक गंभीर नियम उल्लंघन की श्रेणी में आता है, क्योंकि इससे वाहन की पहचान करना मुश्किल हो जाता है और किसी दुर्घटना की स्थिति में जांच प्रभावित होती है। आरटीओ ने वाहन चालकों और मालिकों से अपील की है कि वे वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाएं और ओवरलोडिंग से बचें।

PunjabKesari

21 टन से अधिक क्षमता वाले डंपर चिंता का विषय
जानकारी के अनुसार नाहन की ओर आने वाले मार्ग पर तीखी चढ़ाई होने के कारण 21 टन से अधिक लोड क्षमता वाले भारी डंपर कई बार रास्ते में खराब हो जाते हैं। इससे ट्रैफिक जाम लग जाता है और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। इस स्थिति को देखते हुए परिवहन विभाग ने डीसी सिरमौर को प्रस्ताव भेजा गया है कि 21 टन से अधिक क्षमता वाले डंपरों के नाहन मार्ग से संचालन पर प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!