Sirmaur: उद्योग में गैस रिसाव मामले में कंपनी के खिलाफ केस दर्ज, अस्पताल में 6 कामगार अब भी भर्ती

Edited By Vijay, Updated: 15 Feb, 2026 07:35 PM

case filed against company in gas leak case in industry

सिरमाैर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के सूरजपुर स्थित तिरुपति लाइफ साइंसिज कंपनी के स्टोर टैंक से मिथाइल डाइक्लोराइड गैस के रिसाव के मामले में पुलिस ने कंपनी पर केस दर्ज कर लिया है।

पांवटा साहिब (कपिल): सिरमाैर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के सूरजपुर स्थित तिरुपति लाइफ साइंसिज कंपनी के स्टोर टैंक से मिथाइल डाइक्लोराइड गैस के रिसाव के मामले में पुलिस ने कंपनी पर केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि गत रविवार शाम को गैस रिसाव के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। इस हादसे में 8 कामगारों की गैस की चपेट में आने से तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से 2 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 6 लोग अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जिनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

उधर, पुलिस जांच के दौरान पाया गया कि कंपनी के सॉल्वैंट स्टोर के भीतर बने टैंक में मिथाइल डाइक्लोराइड गैस भरी हुई थी, जिसमें से रिसाव हो रहा था। गैस के प्रभाव से कामगार इसकी चपेट में आ गए। उधर, जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र कुमार ने स्थिति का निरीक्षण किया। अस्पताल में सीमा, निशा, खुशबू, शवाना, महेश और सुहानी उपचाराधीन हैं, जबकि सुमन और पूजा प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर लौट गईं। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कंपनी मालिक और प्रबंधन की लापरवाही सामने आने की बात कही गई है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 125(ए) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!