Himachal: वायनाड में प्रियंका वाड्रा के नामांकन कार्यक्रम और रोड शो में शामिल हुए सीएम सुक्खू

Edited By Vijay, Updated: 23 Oct, 2024 05:06 PM

cm sukhu attended priyanka vadra s nomination and road show

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को वायनाड संसदीय क्षेत्र से नामांकन भरा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे।

शिमला (राक्टा): कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को वायनाड संसदीय क्षेत्र से नामांकन भरा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे। इससे पहले सीएम प्रियंका वाड्रा के रोड शो में भी शामिल हुए। इसके बाद वह वापस दिल्ली लौटे आए। सूचना के अनुसार वायनाड में उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद एवं कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री वीरवार को दिल्ली में कुछ केंद्रीय नेताओं से मुलाकात प्रदेश से जुड़े विभिन्न मसलों को उठा सकते हैं।

सीएम ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट
वहीं मुख्यमंत्री सुक्खू ने सोशल मीडिया पर डाली एक पोस्ट में लिखा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड संसदीय सीट से अपना नामांकन दाखिल कर एक नए अध्याय शुरूआत की है। यह अध्याय विकास, समानता और जनसेवा के मूल्यों को प्राथमिकता देगा, जिससे वायनाड का भविष्य और भी उज्ज्वल होगा। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि कांग्रेस महासचिव के रोड शो में पूरा वायनाड उमड़ पड़ा है। यहां की गलियां आस्था और उम्मीद से भरी हुई हैं। जन-जन के उत्साह ने इस रोड शो को ऐतिहासिक बना दिया है। सूचना के अनुसार आगामी दिनों में मुख्यमंत्री प्रियंका वाड्रा के चुनावी प्रचार के लिए भी वायनाड जा सकते है।

जनता के अधिकारों की आवाज को बुलंद किया
सीएम सुक्खू ने कहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने हमेशा जनता के हितों और अधिकारों की आवाज को बुलंद किया है। उनकी निर्भीक आवाज अब संसद में गूंजेगी, जो एक नई उम्मीद और बदलाव का प्रतीक बनेगी। जब वह सदन में बोलेंगी तो न केवल वायनाड, हिमाचल बल्कि पूरे देश की जनता की भावनाएं भी सुनाई देंगी। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हमें यकीन है कि संविधान और हमारे अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

हिमाचल के हितों को भी सदन में उठाएंगी प्रियंका : गोयल
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया को-आर्डिनेटर अनिल गोयल ने कहा है कि कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा के नामांकन के दौरान जो उत्साह वायनाड की जनता में दिखा है, उससे उनका रिकार्ड मतों से जीतना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा वायनाड में यदि अपनी पूरी ताकत भी लगा दे, तब भी उसके पक्ष में परिणाम नहीं आने वाले हैं। वहां की जनता कांग्रेस और गांधी परिवार के साथ है। प्रियंका वाड्रा वायनाड के साथ-साथ ही हिमाचल के हितों की आवाज को भी सदन में उठाएंगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!