दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सीएम, मंत्रिमंडल विस्तार पर की चर्चा

Edited By Vijay, Updated: 05 Aug, 2023 09:00 PM

cm met from mallikarjun kharge

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह अपने नई दिल्ली दौरे के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा से मुलाकात के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले।

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह अपने नई दिल्ली दौरे के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा से मुलाकात के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले। सूत्रों के अनुसार उन्होंने जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश में बरसात के कारण आई प्राकृतिक आपदा से अवगत करवाया, वहीं सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। इसमें लोकसभा चुनाव से पहले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार एवं निगम-बोर्ड में होने वाली नियुक्तियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में बाढ़ से भारी तबाही हुई है, जिस कारण 8000 करोड़ रुपए तक नुक्सान होने की संभावना है। उन्होंने इस आपदा के बाद राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी।

चंद्रताल में फंसे पर्यटकों के बचाव अभियान की दी जानकारी
सीएम ने लाहौल-स्पीति जिले में लगभग 14100 फुट की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल में फंसे पर्यटकों के बचाव अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने स्वयं फील्ड में उतर कर सार्थक प्रयास किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए दृढ़ता से प्रयास कर रही है। उन्होंने राज्य को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भी मामला उठाया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रभावित क्षेत्रों में स्वयं पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। सीएम ने उन्हें अवगत करवाया कि उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री से भेंटकर राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है।

रविवार या सोमवार हो सकती है वापसी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की नई दिल्ली दौरे से रविवार या सोमवार को वापसी हो सकती है। उन्होंने शनिवार को हिमाचल सदन में कई लोगों से मुलाकात की तथा अधिकारियों से प्रदेश में बरसात के बाद चलाए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!