Edited By Kuldeep, Updated: 24 May, 2025 04:07 PM

अब विद्यार्थी स्कूलों में प्लास्टिक की बोतल में पानी नहीं ला सकेंगे। पहली जून से चम्बा जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में प्लास्टिक बोतल पर प्रतिबंध रहेगा।
चम्बा (प्रवीण): अब विद्यार्थी स्कूलों में प्लास्टिक की बोतल में पानी नहीं ला सकेंगे। पहली जून से चम्बा जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में प्लास्टिक बोतल पर प्रतिबंध रहेगा। इस बाबत सभी स्कूलों मुखियाओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहे नुक्सान को रोकने और एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्लास्टिक की छोटी पानी की बोतलों के उपयोग को बंद करने का निर्णय लिया है।
पहले चरण में 500 मिलीलीटर तक की बोतलों को प्रतिबंधित किया गया है। सभी स्कूलों को इस आदेश का पालन करना होगा। आदेशों की अवहेलना पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक भाग सिंह का कहना है कि 1 जून से प्लास्टिक की 500 मिलीलीटर की बोतलों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्कूलों में पेयजल के इंतजाम अच्छी तरह से किए जाएंगे।