Chamba: घास काटने गया व्यक्ति ढांक से गिरा, मौत

Edited By Jyoti M, Updated: 07 Oct, 2024 12:41 PM

chamba a person who went to cut grass fell from a hill and died

पुलिस थाना डलहौजी के तहत भुनाड़ में पशुओं का चारा लाने के लिए जंगल में गया एक व्यक्ति ढांक से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चमारू राम पुत्र भीखम निवासी गांव सिपरा डाकघर भुनाड़ तहसील सलूणी जिला चम्बा के तौर पर की गई है।

बनीखेत, (पार्थ): पुलिस थाना डलहौजी के तहत भुनाड़ में पशुओं का चारा लाने के लिए जंगल में गया एक व्यक्ति ढांक से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चमारू राम पुत्र भीखम निवासी गांव सिपरा डाकघर भुनाड़ तहसील सलूणी जिला चम्बा के तौर पर की गई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक चमारू राम हमेशा की तरह सुबह घास काटने के लिए अपने घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में गया था, लेकिन दोपहर 12 बजे तक घर नहीं लौटा। इस पर उसके भाई बंटी ने उसे फोन किया, लेकिन उसने बार-बार कॉल करने के बावजूद फोन नहीं उठाया।

बंटी अपने भतीजे गोबिंद सिंह और अन्य ग्रामीणों के साथ उसे खोजने के लिए जंगल में गया। तलाश करने पर दोपहर करीब 2 बजे चमारू राम पहाड़ी से करीब 500 मीटर नीचे जंगल में बेहोशी की हालत में मिला। उसके सिर व चेहरे पर खून के निशान थे तथा पूरे शरीर पर खरोंचों के निशान थे।

उसे डल्हौजी अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद चमारू राम को मृत घोषित कर दिया। बंटी राम व भतीजे गोबिंद सिंह ने उसकी मौत पर कोई संदेह नहीं जताया है। ए.एस.आई. राज कुमार प्रभारी थाना खैरी द्वारा मामले में जांच की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!