Chamba: नदी किनारे रेत ढो रहा था युवक, एक हादसे ने छीन लीं सांसें, ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 10 Apr, 2026 08:08 PM

death of youth in accident

चम्बा शहर से सटी उदयपुर पंचायत में हुए एक भयानक हादसे ने युवक की जान ले ली। ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आतिश कुमार पुत्र हरनाम सिंह निवासी गांव उदयपुर के रूप में हुई है।

चम्बा (काकू): चम्बा शहर से सटी उदयपुर पंचायत में हुए एक भयानक हादसे ने युवक की जान ले ली। ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आतिश कुमार पुत्र हरनाम सिंह निवासी गांव उदयपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा वीरवार शाम को पेश आया है। ट्रैक्टर चालक शुभम कुमार पुत्र सुभाष कुमार निवासी उदयपुर रावी नदी के किनारे ट्रैक्टर ट्रॉली से रेत ढोने के काम में जुटा था। आतिश कुमार भी उसके साथ था। इसी दौरान अचानक आतिश ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक शुभम कुमार मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सूचना मिलते ही द्रड्डा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा भेज दिया। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकद्दमा सदर थाना चम्बा में दर्ज किया गया है। मामले में आगामी तफ्तीश जारी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!